उत्तर प्रदेश के झांसी में दलित महिला के साथ गैंगरेप, दो लोग गिरफ्तार

Summary :

झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में एक दलित महिला के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में एक दलित महिला के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक (देहात) राहुल मिठास ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपियों ने महिला को बुधवार शाम को एक निजी स्कूल में बुलाया था और वहां उसके साथ उन्होंने दुष्कर्म किया। 

कोविड-19 का टीका आने तक कोई ढिलाई नहीं, महामारी के खिलाफ जंग जारी रहेगी : सीएम योगी

उन्होंने बताया कि दोनों उसी गांव के रहने वाले हैं और उनमें से एक आरोपी स्कूल का प्रबंधक है तथा दूसरा उसका मित्र है। 
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

Desk Team