दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए केजरीवाल का नया कैंपेन शुरू, ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’

Summary :

देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने गुरुवार को बढ़ते प्रदूषण को लेकर कॉन्फ्रेंस की।

देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने गुरुवार को बढ़ते प्रदूषण को लेकर कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पराली जलने का सिलसिला फिर से चालू हो गया है। ऐसे में हमे अपनी हवा को सुरक्षिरत करना बेहद जरुरी है।  दिल्ली में तेजी से बढ़ते प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार युद्ध स्तर पर प्रयास कर रही है। इसके तहत प्रदूषण की अनदेखी करने वालों पर लाखों का जुर्माना लगाने से लेकर जनरेटर पर प्रतिबंध लगाना तक शामिल है। 
केजरीवाल ने कहा, “साल दर साल की कहानी चलती आ रही है। पराली जलाने से धुआं दिल्ली आ रहा है, उसके बारे में तो हम कुछ नहीं कर सकते हैं। लेकिन दिल्ली में अपना प्रदूषण कम करने के लिए जो जो कदम हम उठा सकते हैं, वह उठा रहे हैं।” अरविंद केजरीवाल ने कहा, “रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ कैंपेन शुरू कर रहे हैं।  रोजाना लाल बत्ती के ऊपर जब हम अपनी गाड़ी खड़ी करते हैं उस वक्त अपनी गाड़ी बंद नहीं करते हैं। उस समय गाड़ी से कितना धुंआ निकलता है। ” उन्होंने कहा कि सोचो की दिल्ली में एक करोड़ वाहन रजिस्टर्ड हैं। रोजाना 30 से 40 लाख वाहन भी दिल्ली की सड़कों पर आते होंगे और वह लाल बत्ती पर धुआं छोड़ते होंगे तो कितना धुआं होता होगा। इसलिए अब से लाल बत्ती पर गाड़ी को बंद करना होगा। 
केजरीवाल ने कहा कि एक गाड़ी रोज तकरीबन 15-20 मिनट रेड लाइट पर बिताती है और उसमें तकरीबन 200 ML तेल की खपत होती है। अगर आप रेड लाइट पर गाड़ी बंद करना शुरू कर दें तो आपके 7000 रुपये साल के बच सकते हैं। आने वाले दिनों में सभी लोग इस कैंपेन में शामिल हो। दिल्ली का हर नागरिक प्रदूषण कम करे। कोरोना में वैसे ही लोग दुखी है, अगर प्रदूषण बढ़ गया, तो जानलेवा हो सकता है। उन्होंने कहा कि धूल को रोकने के लिए एंटी डस्ट कैंपेन चलाया गया है. पराली ना जलानी पड़े इसलिए पूसा इंस्टीट्यूट का बायो डी कंपोजर शुरू किया है. मगर रोजाना लाल बत्ती के ऊपर जब हम अपनी गाड़ी खड़ी करते हैं उस वक्त अपनी गाड़ी बंद नहीं करते और गाड़ी ऑन रहती है. सोचिए, उस समय गाड़ी से कितना धुआं निकलता है।
 सीएम केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए हमने बहुत से कमद उठाए हैं। इसके तहत राजधानी दिल्ली में बसों की संख्या बढ़ाई गई है। दिल्ली में पराली को नष्ट करने के लिए कदम उठाया है। ट्री-प्लानटेंशन नीति लागू की है। इलेक्ट्रिक वाहन नीति लागू की है। इससे इलेक्ट्रिक वाहन बढ़ेंग हमने प्रयास कर 25 फीसद तक प्रदूषण कम किया है।” उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली का हर नागरिक प्रदूषण कम करे तो यह जनहित में होगा. कोरोना में वैसे ही लोग दुखी हैं, अगर प्रदूषण बढ़ गया तो जानलेवा हो सकता है।  

Desk Team