गौतमबुद्ध नगर जनपद पहुंचा ‘लंपी स्किन’ वायरस, एक गांव से सामने आए तीन केस

Summary :

गांव में तीन पशुओं के लंपी स्कीन से ग्रस्त होने की पुष्टि होने के बाद उनका उपचार किया गया और तीनों अब स्वस्थ हैं। लड़पूरा, मुर्शदपुर, बील अकबरपुर, मायचा, बोड़ाकी, बादलपुर समेत कई गांव में पशुओं में इस तरह की बीमारी फैलने की चर्चा है।

देश के अलग-अलग हिस्सों से ‘लंपी स्कीन’ वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद के एक गांव में ‘लंपी स्कीन’ वायरस के तीन केस सामने आए हैं। जिसके बाद तीनों पशुओं का इलाज किया जा रहा है।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर निखिल वार्ष्णेय ने बताया कि जुनपद गांव में तीन पशुओं के लंपी स्कीन से ग्रस्त होने की पुष्टि होने के बाद उनका उपचार किया गया और तीनों अब स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि लड़पूरा, मुर्शदपुर, बील अकबरपुर, मायचा, बोड़ाकी, बादलपुर समेत कई गांव में पशुओं में इस तरह की बीमारी फैलने की चर्चा है, ऐसे में पशु चिकित्सा विभाग पशुओं का परीक्षण कर रहा है। 

UP News: 2024 की तैयारी! यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने भूपेंद्र सिंह चौधरी

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि हरियाणा, दिल्ली से पशुओं को उत्तर प्रदेश में आने से रोका जाए। उनके अनुसार पशु मेला का आयोजन नहीं होगा और पशुओं को नियमित सैनिटाइज कराया जाएगा। 

Desk Team