यू पी के गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में बुजुर्ग के साथ मारपीट और अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ था। जिसको लेकर अब इस मामले में पुलिस ने ट्विटर के खिलाफ मामला ( आईपीसी की धारा 153,153A,295A,505,120B एवं 34 में ) केस दर्ज किया है। इसके अलावा सपा नेता समेत 9 नामजद भी किए गए हैं।
आरोप है कि बिना सत्यता जाने घटना का वीडियो ट्विटर पर चला, यह ट्रेंड कर गया। पुलिस इस मामले में धार्मिक भावनाएं आहत करने की धारा लगाई है।
ट्विटर के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने का आरोप है। ट्विटर के साथ ही उन लोगों पर भी केस दर्ज किया है, जिन्होंने घटना का बताया जा रहा वीडियो ट्वीट किया।
आरोपियों में पत्रकार राणा अय्यूब, स्थानीय सपा नेता उम्मेद पहलवान इदरीसी व जुबैर शामिल हैं। पुलिस अन्य आरोपियों को भी ट्रेस कर रही है।
आपको बता दे कि यूपी पुलिस ने यह कार्रवाई ऐसे समय में की है जब इस मसले ने सियासी रंग ले लिया है।


Download Android App
Download iOS App



