गाजियाबाद : रोटियों पर थूक लगाकर सेकने का Video वायरल, गिरफ्तार हुआ आरोपी

Summary :

थूक लगाकर रोटियां सेंकने के मामले में पुलिस ने ढाबे के कुक को गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुक थूक लगाकर तंदूर में रोटी सेंक रहा था।

थूक लगाकर रोटियां सेंकने के मामले में पुलिस ने ढाबे के कुक को गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक थूक लगाकर तंदूर में रोटी सेंक रहा था। हिंदू रक्षा दल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी कुक को गिरफ्तार कर लिया। 
वायरल वीडियो गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर एक चिकन कार्नर बताया जा रहा है। घटना पर नगर कोतवाली के सिविल लाइन चौकी प्रभारी शिशुपाल सोलंकी ने बताया कि आरोपी का नाम तमीजुद्दीन है और वह बिहार के किशनगंज का रखने वाला है। वह यहां पंचवटी के अहिंसा वाटिका स्थित चिकन कार्नर पर तंदूरी रोटी बनाता था। 


उन्होंने बताया कि तमीजुद्दीन के साथ ही ढाबा संचालक शादाब और साहिल के खिलाफ हिंदू रक्षा दल के प्रदेश संयोजक गौरव सिसौदिया ने तहरीर दी है। इसमें बताया है कि वीडियो दो दिन पुराना है। 59 सेकेंड के इस वीडियो के बाद जब वह इस चिकन कार्नर पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की। जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सीओ प्रथम महिपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो में तमीजुद्दीन रोटी को तंदूर में लगाने से पहले उस पर थूकते हुए दिख रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Desk Team