कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि मोदी सरकार अनाप-शनाप खर्चा कर रही है लेकिन उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के भुगतान के लिए उसके पास पैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि आश्चर्य यह है कि सरकार पूंजीपतियों के बारे में खूब सोचती है और उनको लाभ देने की योजनाएं बनाती है लेकिन अन्नदाता के बारे में विचार के लिए उसे फुर्सत ही नहीं है इसीलिए गन्ना किसानों के बकाया का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है।
भाजपा सरकार के पास
👉20,000 करोड़ का नया संसद कॉरिडोर बनाने
👉16,000 करोड़ का पीएम के लिए स्पेशल जहाज खरीदने का पैसा है।लेकिन यूपी के गन्ना किसानों को 14000 करोड़ भुगतान कराने का पैसा नहीं है। 2017 से गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ा है।
ये सरकार केवल अरबपतियों के बारे में सोचती है pic.twitter.com/KwEa7f8PY4
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 7, 2020
वाड्रा ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘भाजपा सरकार के पास 20,000 करोड़ का नया संसद कॉरिडोर बनाने, 16,000 करोड़ का पीएम के लिए स्पेशल जहाज खरीदने का पैसा है। लेकिन उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को 14,000 करोड़ भुगतान कराने का पैसा नहीं है। 2017 से गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ा है।
ये सरकार केवल अरबपतियों के बारे में सोचती है।’’ उन्होंने गांव कैंनेक्शन नाम से एक पोस्टर भी लिंक किया है जिसमें लिखा है गन्ना किसानों का 12,994 करोड़ रुपए का बकाया जिनमें सबसे ज्यादा 10 हजार करोड़ रुपए का बकाया उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों का रुका है।


Download Android App
Download iOS App



