बसपा अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में भीड़ द्वारा हिंसा की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए बुधवार को राज्य सरकार से इन पर रोक लगाने की मांग की। मायावती ने ट्वीट कर कहा ”उप्र में मॉब लिंचिंग अब अपने नये भयावह रूप में यहां की निर्दोष महिलाओं को अपना शिकार बना रही है। बच्चा चोरी के आरोप में बेगुनाह महिलाओं को प्रताड़ित किये जाने से लोगों में दहशत है।” उन्होंने कहा ”राज्य सरकार ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे।”

मायावती का यह ट्वीट एटा जिले के श्रंगार नगर क्षेत्र में ‘बच्चा चोर’ होने की आशंका पर कुछ लोगों द्वारा बीना देवी नामक एक महिला की पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद आया है। पुलिस ने रविवार को हुई इस घटना के संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।


Download Android App
Download iOS App



