उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वीआईपी संस्कृति की परंपरा को खत्म कर एक नई मिसाल कायम की है। उन्होंने राज्य सरकार से राज भवन में तैनात 50 सुरक्षाकर्मियों को वहां से हटाने के लिए कहा है। सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल ने कहा कि ये सुरक्षाकर्मी लोगों की सेवा करने के लिए बेहतर काम करेंगे। हालांकि, राज भवन की ओर से इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं आया है, लेकिन एक सरकारी प्रवक्ता ने पुष्टि की कि राज्यपाल ने अपनी सुरक्षा में कटौती की मांग की थी।
बता दें कि आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश के 25वें राज्यपाल के रूप में 29 जुलाई को शपथ ली। इस बीच अतिरिक्त मुख्य गृह सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी सुरक्षा में कटौती करने के लिए कहा है। आदित्यनाथ को केंद्र द्वारा ‘जेड’ प्लस सुरक्षा दी गई है, लेकिन वह चाहते हैं कि अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को वापस ले लिया जाए।


Download Android App
Download iOS App



