बिहार के दबंग नेता की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीँ ले रही है। AK-47 रखने के मामले में विधायक अनंत सिंह पर गिरफ्तार होने की स्थिति बनी हुई है। वही, पुलिस जब बीते शनिवार को उनके घर पर अरेस्ट करने के लिए पहुंची तो वह जब तक फरार हो चुके थे। जानकारी के अनुसार विधायक को अपनी गिरफ़्तारी की आशंका पहले से ही हो गई थी इसीलिए वह पुलिस के आने से पहले ही अपने आवास से भाग गए थे।
वही, विनय तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम बिहार के विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी। अनंत सिंह जब अपने आवास पर नहीँ मिले तो पुलिस ने उनकी पत्नी से ही पूछताछ करी लेकिन पुलिस टीम को कोई भी सूचना प्राप्त नहीँ हुई। इस मसले पर पुलिस ने कहा कि अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई गई है और हमने एक अच्छी योजना भी तैयार की है।
पुलिस को चकमा देकर भागा विधायक
विधायक को हिरासत में लेने जब पुलिस उसके आवास पर पहुंची तो घर का दरवाजा भीतर से बंद था। इसके बाद पुलिसवालों ने कुछ समय इंतजार किया पर उसके बाद पुलिस ने दरवाज खोलने की पूरी कोशिश की लेकिन उसका कोई फायदा नहीँ हुआ। कुछ वक्त के बाद जब घर का दरवाजा खुला तो पुलिस ने सबसे पहले घर की तलाशी ली पर जब तक अनंत सिंह फरार हो चुके थे।


Download Android App
Download iOS App



