उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक सराफा व्यापारी ने अपनी बेटी और पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के पिछले घरेलू कलह को कारण बताया गया है। सुचना पाकर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय सराफा व्यापारी अनूप शर्मा ने सबसे पहले अपनी 4 वर्षीय बेटी बिट्टो और 30 वर्षीय पत्नी दीपा शर्मा की गला रेत कर हत्या की। इसके बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के समय अनूप के पिता सुधीश शर्मा अपनी पत्नी के साथ कन्नौज में एक रिश्तेदार के यहां गए थे।
मुरादाबाद : अस्पताल ने मृत किया घोषित, पोस्टमार्टम से पहले मोर्चरी में रखा शव लेने लगा सांसें
शनिवार की शाम जब माता-पिता घर लौटे तो अपनी पोती और बहू का खून से लथपथ और बेटे का शव पंखे से लटका देख दंग रह गए। पुलिस अधीक्षक हरदोई अजय कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि शुरूआती जांच में घटना के पीछे घरेलू कलह को कारण बताया गया है।


Download Android App
Download iOS App



