उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ समय में लगातार अफसरों का तबादला हो रहा है। पिछले दिनों भी कई आईएएस और आईपीएस अधिकारीयों का ट्रांसफर हुआ था। एक बार फिर योगी आदित्यनाथ सरकार ने 10 जिलों के जिलाधिकारियों सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 14 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है , जिसकी अधिसूचना भी जारी हो गई है।
योगी सरकार के इस फैसले के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। अभी तक ये साफ़ नहीं हो पाया है कि ये ताबदला क्यों किया गया है। लेकिन, जल्द ही इसके बारे में संपूर्ण जानकारी साझा कर दी जाएगी। सरकार द्वारा जारी किए गए ऑफिसियल स्टेटमेंट के अनुसार, संत कबीर नगर, मथुरा, पीलीभीत , भदोही, आगरा, गाजीपुर , हरदोई , मिर्जापुर और बाराबंकी जिलों को नया डीएम मिल गया है।
मंगला प्रसाद सिंह हरदोई के बने नए डीएम
आदर्श सिंह जो पहले बारबंकी के डीएम थे, उन्हें अब झांसी संभाग का प्रभारी आयुक्त नियुक्त किया गया है। मंगला प्रसाद सिंह को हरदोई का डीएम नियुक्त किया गया है, जबकि वो पहले गाजीपुर के डीएम थे। दिव्या मित्तल को मिर्जापुर का नया डीएम बनाया गया है। आर्यका अखौरी को गाजीपुर का नया डीएम नियुक्त किया गया है, जबकि पहले वो भदोही के डीएम थे।
वही, ईशा दुहन को चंदौली का नया डीएम नियुक्त किया गया है। पीलीभीत के डीएम पुलकित खरे को मथुरा का डीएम और मिजार्पुर के डीएम प्रवीण कुमार को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह को संत कबीर नगर डीएम का प्रभार मिला है।


Download Android App
Download iOS App



