उत्तर प्रदेश में ICICI बैंक ने खोली 33 नई शाखाएं

Summary :

निजी क्षेत्र के बैंक आईसीआईसीआई ने उत्तर प्रदेश में बैंकिंग सेवाओं से अछूते इलाकों में पहुंच बनाने पर खास जोर देते हुए इस वित्तीय वर्ष में सूबे में अपनी 33 नयी शाखाएं खोली हैं।

निजी क्षेत्र के बैंक आईसीआईसीआई ने उत्तर प्रदेश में बैंकिंग सेवाओं से अछूते इलाकों में पहुंच बनाने पर खास जोर देते हुए इस वित्तीय वर्ष में सूबे में अपनी 33 नयी शाखाएं खोली हैं। बैंक के अधिशासी निदेशक अनूप बागची ने बुधवार को बताया कि आईसीआईसीआई ने इस साल 33 नयी बैंक शाखाएं खोली हैं। बैंकिंग सेवाओं से अछूते इलाकों तक पहुंच बनाने पर विशेष बल दिया गया है। 

त्राल में मारा गया AGUH कमांडर हामिद लल्हारी, आतंकी संगठन का भी हुआ सफाया : DGP

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में आईसीआईसीआई बैंक की शाखाओं और एक्सटेंशन काउंटरों की संख्या 300 शाखाएं हो गयी है। बागची ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019 -20 में आईसीआईसीआई का लक्ष्य पूरे देश में 450 नयी शाखाएं खोलने का है। इनमें से अब तक 375 शाखाएं खोली भी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आईसीआईसीआई की रणनीति ऐसे हर इलाके में अपनी शाखा खोलने की है जहां कारोबारी गतिविधियां होती हैं। हम इस रणनीति को जारी रखेंगे। 

Desk Team