पीली साड़ी वाली पोलिंग ऑफिसर ने इस बार गुलाबी साड़ी पहनकर ढाया कहर, फोटो वायरल

Summary :

लोकसभा चुनाव के वक्त सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोरने वाली महिला चुनाव अधिकारी रीना द्विवेदी एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

लोकसभा चुनाव के वक्त सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोरने वाली महिला चुनाव अधिकारी रीना द्विवेदी एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस बार रीना द्विवेदी की ड्यूटी लखनऊ कैंट विधानसभा उपचुनाव में कृष्णानगर के महानगर इंटर कॉलेज में लगी थी। लेकिन इस दौरान दिलचस्प बात यह है कि वहां पर भी मतदाताओं की खूब लंबी लाइन लगी थी और वह रीना के साथ सेल्फी ले रहे थे।
दरसअल लखनऊ कैंट विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर वैसे लोगों में जरा भी उत्साह नहीं था लेकिन रीना द्विवेदी के पोलिंग स्टेशन पर खूब भीड़ खड़ी नजर आई। 
खास बात रीना द्विवेदी इस बार अपनी ड्यूटी के वक्त गुलाबी साड़ी पहन नजर आई। मतदाता वोट डालकर उनके संग सेल्फी लेने में मदहोश थे। 
अपने फैशन के साथ-साथ रीना द्विवेदी समाजिक सरोकरों के लिए भी मशहूर हैं। लोग टिकटॉक पर रीना के डांस वीडियो खूब पसंद करते हैं। 
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के वक्त सोशल मीडिया पर पीली साड़ी में रीना द्विवेदी की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थी। इस पर रीना का कहना था कि मेरे स्टाइल ने मुझे एक नई पहचान दिलाई है क्योंकि मैं शुरू से ही फैशन फॉलो करती रही हूं। 
पीडब्ल्यूडी में पति के निधन के बाद रीना को नौकरी मिली। इसके बाद वो लोकसभा चुनावों में पीली साड़ी पहनकर लोगों के बीच एक खास चेहरा बनकर सामने आई। 
अब सभी लोग उन्हें पीली साड़ी वाली मैडम बुलाते हैं। रीना यूपी के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उनका एक 13 साल का बेटा भी है। रीना अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सजग रहती हैं। 
रीना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वह अपने खूबसूरत फोटोज़ शेयर करती हैं, जिन्हें हजारों लाइक्स मिलते हैं। 

Desk Team