हम अनुसंधान आगे नहीं बढ़ाएंगे तो पिछड़ जाएंगे : योगी आदित्‍यनाथ

Summary :

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में रविवार को 310 विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। साथ ही उन्होंने कहा की अनुसंधान ही संभावनाओं के द्वार खोलता है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में रविवार को 310 विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। साथ ही उन्होंने कहा की अनुसंधान ही संभावनाओं के द्वार खोलता है और अनुसंधान आगे नहीं बढ़ाने से हम पिछड़ सकते हैं।यहां आयोजित एक समारोह में मुख्‍यमंत्री योगी ने लोकसेवा आयोग से चयनित 1200 विशेषज्ञ चिकित्‍सकों में से 310 विशेषज्ञ चिकित्‍सकों को प्रथम चरण में नियुक्ति पत्र प्रदान किए और 15 बीएसएल-दो प्रयोगशालाओं का लोकार्पण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि ” यदि हम अनुसंधान आगे नहीं बढ़ाएंगे तो पिछड़ जाएंगे क्योंकि अनुसंधान ही ढेर सारी संभावनाओं को आगे बढ़ता है। मैं आप लोगों से शोध को भी आगे बढ़ाने का आग्रह करता हूं।”योगी ने कहा कि ” मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं जिनके नेतृत्‍व में आज उत्‍तर प्रदेश चिकित्सा के केन्द्र के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है।”उन्‍होंने नवनियुक्‍त चिकित्‍सकों को बधाई दी। इस मौके पर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जयप्रताप सिंह ने भी अपने विचार व्‍यक्‍त किये।

Desk Team