उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अचानक बरसात के कारण बढ़ी सर्दी के मद्देनजर सभी रैनबसेरों पर समस्त आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति खुले में ना सोए।
एक सरकारी प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि रैनबसेरों में ना केवल सुविधाएं उपलब्ध हों, बल्कि इनका उपयोग जरूरतमंद लोगों द्वारा किया जाए। रैनबसेरों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित थानाध्यक्षों के माध्यम से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।
इसके अलावा, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कम्बल वितरण एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव जलाए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। गौरतलब है कि कल रात से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश के बाद अचानक ठंड बढ़ गई है।


Download Android App
Download iOS App



