उत्तर प्रदेश में देश की आजादी की 76वीं वर्षगांठ ‘मिट्टी को नमन और वीरों को नमन’ करके मनाई जाएगी. 9 अगस्त से शुरू होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत 15 अगस्त तक गांवों से लेकर शहरों और राजधानी लखनऊ तक हर दिन कई कार्यक्रम होंगे।
‘मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन’ कर मनेगा 77वां स्वाधीनता दिवस : योगी
9 अगस्त को सीएम योगी आदित्यनाथ ऐतिहासिक काकोरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमृतकाल के लिए निर्धारित ‘पंच प्रण’ का संकल्प लेकर, शहीदों के परिवारों का सम्मान और 75 पौधे रोपण कर एक हफ्ते तक चलने वाले कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। सीएम योगी ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हर नागरिक का त्योहार है. इसमें प्रत्येक प्रदेशवासी की भागीदारी होनी चाहिए।
लखनऊ में होने वाले मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण सभी गांवों और कस्बों में किया जाए – CM
सीएम ने कहा कि 15 अगस्त को राजधानी लखनऊ में होने वाले मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण सभी गांवों और कस्बों में किया जाए। वही, इस बार मुख्य समारोह में सिक्किम राज्य के सांस्कृतिक दल का विशेष प्रदर्शन होगा। सीएम के निर्देशानुसार जिलों और स्थानीय निकायों में होने वाले कार्यक्रमों में सरकार के मंत्री और स्थानीय जन प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के आश्रितों, पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाना चाहिए – CM
उन्होंने कहा कि वीरों को नमन करने की भावना से स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों, सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों, सशस्त्र पुलिस बलों, पुलिस बलों के पुरस्कार विजेता नायकों, शहीदों के आश्रितों, पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाना चाहिए। विशेष अवसरों पर प्रत्येक नागरिक को मिट्टी या मिटटी का दीपक हाथ में लेकर पंच प्रण का संकल्प कराना चाहिए। सीएम योगी ने आगे कहा कि पिछले वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पौने छह करोड़ राष्ट्रध्वज फहराकर रिकॉर्ड बनाने के बाद इस वर्ष भी हर आवास, हर व्यापारिक प्रतिष्ठान, औद्योगिक इकाइयों, सरकारी, गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रध्वज फहराया जाना चाहिए। उन्होंने इसके लिए आवश्यक राष्ट्रध्वज के प्रबंध और समयबद्ध वितरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस पुनीत कार्यक्रम में हर उत्तर प्रदेश वासी को सहभागी बनना चाहिए – सीएम योगी
सीएम ने कहा कि आजादी के अमृत वर्ष में पीएम मोदी के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन’ के संदेश के साथ ‘मेरी मिट्टी मेरा देश’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन का कार्यक्रम है। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस पुनीत कार्यक्रम में हर उत्तर प्रदेश वासी को सहभागी बनना चाहिए।
सीएम योगी ने आगे कहा कि इस कार्यक्रम के तहत 9 से 15 अगस्त तक की अवधि में प्रत्येक ग्राम पंचायत/नगरीय निकाय में शिलापट्ट स्थापित किया जाना है। शिलापट्ट पर आजादी के अमृत वर्ष का विजन प्रदर्शित की जाएगी। स्थानीय नायकों/शहीदों का परिचय प्रदर्शित किया जायेगा। प्रत्येक ग्राम/नगर में शिलापट्ट का पूरे सम्मान के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित कर लोकार्पण किया जाए।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 5 करोड़ पौधे लगाने हैं – सीएम
सीएम ने कहा कि 35 करोड़ पौधे लगाने के संकल्प को पूरा करने के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 5 करोड़ पौधे लगाने हैं। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर या अन्य जलाशयों के निकट पौधे लगाना उचित रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



