9 अगस्त को भी जारी रहेगी लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्ताव पर चर्चा , BJP सांसद गांधी मूर्ति से शुरू करेंगे ‘Quit India’ अभियान

Summary :

संसद का सत्र अभी चल रहा है और बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी रहने वाली है। बीजेपी ने सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को सुबह 10 बजे गांधी प्रतिमा के सामने इकट्ठा होने का निर्देश दिया

लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्ताव पर चर्चा बुधवार को भी जारी रहेगी आपको बता दे कि चर्चा के बीच बीजेपी महात्मा गांधी द्वारा 9 अगस्त, 1942 को शुरू किए गए क्विट इंडिया आंदोलन (Quit India Andolan) की तर्ज पर भ्रष्टाचार क्विट इंडिया (Corruption Quit India), परिवारवाद क्विट इंडिया (Familism Quit India)  और तुष्टिकरण यानी वोट बैंक पॉलिटिक्स क्विट इंडिया (Vote Bank Politics Quit India) अभियान के जरिए एक बार फिर से कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को घेरने के लिए अभियान चलाने जा रही है।
बीजेपी ने सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को सुबह 10 बजे गांधी प्रतिमा के सामने इकट्ठा होने का दिया निर्देश 
बता दे कि इसके लिए बीजेपी ने 9 अगस्त का दिन ही चुना है। चूंकि क्योकि संसद का सत्र अभी चल रहा है और बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी रहने वाली है। इसलिए बुधवार, 9 अगस्त को संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी ने अपने सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को सुबह 10 बजे संसद भवन में गांधी प्रतिमा के सामने इकट्ठा होने का निर्देश दिया है।
BJP सांसद गांधी मूर्ति से शुरू करेंगे ‘क्विट इंडिया’ अभियान 
बुधवार सुबह 10 बजे सभी बीजेपी सांसद संसद भवन परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने इकट्ठा होकर भ्रष्टाचार क्विट इंडिया, परिवारवाद क्विट इंडिया और तुष्टिकरण यानी वोट बैंक पॉलिटिक्स क्विट इंडिया के नारे के जरिए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधेंगे।
PM मोदी ने पार्टी सांसदों को अभियान से जुड़ने का किया आह्वान 
आपको बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह ही बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पार्टी सांसदों को संबोधित करते हुए 9 अगस्त से शुरू होने वाले भ्रष्टाचार क्विट इंडिया, परिवारवाद क्विट इंडिया और तुष्टिकरण क्विट इंडिया अभियान से जुड़ने का आह्वान किया था।

Shera Rajput