हॉस्टल में रहने वाले बच्चों के लिए मैगी किसी वरदान से कम नहीं है। क्योंकि मैगी को एक छोटा बच्चा भी बना सकता है इसलिए इसकी रेसिपी बहुत ही आसान है। पानी में नूडल्स डालें, मसाले डालें और कुछ देर तक पकाएं। बस तैयार है, मैगी। ऐसी ही मैगी बनाते एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। रात के 12 बजे ये लड़का डांस कर रहा है और नूडल्स बना रहा है। उस वक्त उनके दोस्त ने चुपके से इस डांस को अपने कैमरे में कैद कर लिया।

अब ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको वाकई अपने दोस्तों के साथ बिताए मजेदार पल याद आ जाएंगे। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पेज @suri__sahab से शेयर किया गया है। यह युवा मैगी बनाते समय शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के गाने ‘दर्द-ए-डिस्को’ पर डांस करता है। वह ऐसे कदम उठा रहे हैं जिन्हें सुनकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी।
दिलचस्प बात तो यह है कि इस डांस को उनके दोस्त ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और अब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक 4 करोड़ 46 लाख से ज्यादा नेटिजन्स देख चुके हैं और कई लोगों ने इस पर मजेदार रिएक्शन भी दिए हैं। कुछ लोगों ने उन्हें किचन एरिया को ढकने की हिदायत दी है। कुछ लोगों ने मैगी बनाने के उनके जुनून की सराहना की है।

वैसे आपको बता दे ये पहली बार नहीं हैं। जब इस तरह का कोई वीडियो वायरल हुआ है। जो भी स्टूडेंट अपने घर से बाहर रहते हैं, वो खाने के समय और समान को सही से मैनेज नहीं कर पाते हैं। वीडियो सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखने के बाद हर को यही कह रहा है कि स्टूडेंट लाइफ ऐसे ही होती है। वैसे आपने अभी तक कोई ऐसा काम किया हैं?


Download Android App
Download iOS App



