उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बुधवार को रामनगर क्षेत्र के चौकाघाट इलाके में एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान एक लाख रुपए के इनामी अपराधी ज्ञानचंद पासी को घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी पुष्टि एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने की है। पुलिस ने बताया कि यूपी के गोंडा जिले में लंबे समय से फरार शातिर अपराधी ज्ञान की एसटीएफ से मुठभेड़ हो गई, जिसमें वह घायल हो गया। उसके ऊपर एक लाख रुपए का इनाम रखा गया था। पुलिस को उसके पास से एक अवैध पिस्टल, एक राइफल और एक बंदूक एवं भारी मात्रा में कारतूस भी मिले।
इलाज के दौरान बदमाश ने तोड़ा दम
उन्होंने बताया कि एक लाख का इनामी ज्ञानचंद पासवान पर हत्या-डकैती, चोरी समेत 70 से अधिक आपराधिक इतिहास दर्ज थे। एसटीएफ टीम को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने बताया कि 24/25 अप्रैल की रात घर में डकैती के दौरान बदमाश युवक के घर में घुसे थे। जगने पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि ज्ञानचंद पर हत्या, डकैती और लूट समेत 70 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज थे। एसटीएफ के अनुसार मंगलवार देर शाम इनपुट मिला था कि ज्ञानचंद बाराबंकी के रामनगर इलाके में छिपा हुआ है।
जवाबी कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली
जिसके बास एसटीएफ सक्रिय हुई और बुधवार शाम को पुलिस ने अपनी टीम के साथ चौकाघाट के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गौरतलब है कि 24 अप्रैल की रात गोंडा में एक डकैती के दौरान बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तभी से एसटीएफ इस गिरोह की तलाश में थी।


Download Android App
Download iOS App



