हाथरस कांड पर राजनीति दल अपनी-अपनी सियासत चमकाने में लगे हुए हैं। पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने की आड़ में कोई न कोई सियासी दल हाथरस के बुलगढ़ी गांव में पहुंच रहा है। सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ओर उनके प्रतिनिधिमंडल पर सियाही फेंकी गई।
स्याही फेंकने वाले शख्स की पहचान दीपक नाम के रूप में हुई, जोकि राष्ट्र स्वाभिमान दल का नेता बताया जा रहा है। शख्स को हिरासत में ले लिया गया है। ये घटना उस वक़्त हुई जब पीड़ित परिवार से मुलाकात के संजय सिंह मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनपर स्याही फेंक दी। स्याही फेंकने वाला व्यक्ति नारे लगा रहा था ”पीएफआई दलाल” वापस जाओं।
सीएम योगी का वार- विकास से देंगे विपक्ष की जातीयता और सांप्रदायिकता का जवाब
इसके बाद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीडि़ता के गांव के बाहर जमकर हंगामा मचाया। पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी किया। संजय सिंह के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल हाथरस में कथित गैंगरेप पीड़िता के परिवार के सदस्यों मुलाकात की।
मुलाकात के बाद संजय सिंह ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार पर दरिंदो के साथ खड़े होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी से इस्तीफे की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने कहा, परिवार डरा सहमा महसूस कर रहा है, दुख के समय में पूरी तरह से हम परिवार के साथ खड़े हैं। बिटिया के लिए न्याय की लड़ाई लगातार जारी है। हाथरस पहुंचने से पहले संजय सिंह के काफिले को उत्तर प्रदेश पुलिस ने रोक दिया, हालांकि बाद में पांच लोगों को जाने कि इजाजत दे दी गई।


Download Android App
Download iOS App



