माथे पर तिलक लगाकर इकरार पाशा ने हिंदू लड़की के साथ किया गैंग रेप, जबरन खिलाया गौमांस

Summary :

हिंदू लड़की के साथ गैंग रेप, गौमांस खिलाने का आरोप

मुरादाबाद में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर लड़की से शादी की और फिर धर्म परिवर्तन कराकर भाइयों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में लड़की को जबरन गौमांस खिलाया गया। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने बताया कि पीड़िता ने पहले भी दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया हुआ है। अब नई शिकायत की गई है, जिस पर थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं।

यूपी के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यह मामला लव जिहाद से जुड़ा है। यहां एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर लोगों के सामने हिंदू होने का नाटक किया। इतना ही नहीं, कहानी कुछ इस तरह से शुरू होती है कि मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर एक लड़की से शादी की, फिर महिला का धर्म परिवर्तन कराकर अपने भाइयों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने लड़की को जबरन गाय का मांस खिलाया। इस मामले में पीड़िता ने एसएसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है।

Iqrar Pasha

जानें पूरा मामला

पीड़िता के मुताबिक इकरार पाशा ने राज ठाकुर बनकर हिंदू लड़की से दोस्ती की। वह उसके माथे पर तिलक लगाता था। इकरार ने लड़की को बहला-फुसलाकर शादी कर ली। हालांकि, जब लड़की को सच्चाई पता चली तो वह इकरार के गांव पहुंच गई। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो इकरार के परिवार वालों ने उस पर जबरन इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, उसके साथ मारपीट की गई और उसे जबरन गोमांस खिलाया गया। इस मामले को लेकर पीड़िता ने आगे बताया कि इकरार के भाइयों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

एसएसपी ने दिए आदेश

बता दें कि किसी तरह भागती हुई पीड़िता पुलिस थाने पहुंची, जहां उसने एसएसपी से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई। मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठन के लोग पीड़ित के साथ पुलिस अधिकारी से मिलने पहुंचे। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। अब पीड़िता ने हिंदू संगठनों के साथ एसएसपी से शिकायत की है। जिस पर एसएसपी ने बताया कि पीड़िता ने पहले भी दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया हुआ है। अब नई शिकायत की गई है, जिस पर थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं।

भारत-पाक तनाव पर UNSC की गुप्त बैठक, तनाव कम करने की पहल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।