राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चुने गए जयंत चौधरी, पद संभालते ही किसान आंदोलन का किया समर्थन

Summary :

अध्यक्ष पद संभालते ही जयंत चौधरी ने संयुक्त किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कार्यकर्ताओं से बुधवार को इसमें बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।

राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के प्रमुख चौधरी अजीत सिंह को पार्टी का अध्यक्ष  चुना गया है। सियासी उत्तराधिकारी के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल मीटिंग में यह फैसला लिया गया। इस दौरान पार्टी के सभी 34 सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जुड़े थे। 
आरएलडी के मुखिया रहे चौधरी अजित सिंह का 6 मई कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया था। अध्यक्ष पद संभालते ही जयंत चौधरी ने संयुक्त किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कार्यकर्ताओं से बुधवार को इसमें बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है। सरकार से मांग की है कि किसानों से वार्ता कर समस्या का जल्द कोई हल निकाले।
अध्यक्ष पद संभालते ही एक्शन में जयंत चौधरी
देश में फैली कोरोना महामारी को लेकर जयंत चौधरी ने चिंता जताई। इससे निपटने के लिए गांवों में घर-घर टीकाकरण अभियान चलाए जाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए पंजीकरण को सुलभ बनाने की भी आवश्यकता है। बैठक में पार्टी सुप्रीमो स्व. अजित सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। 
दादा चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाएंगे Junior चौधरी 
लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से पोस्ट ग्रैजुएट की डिग्री हासिल करने वाले जयंत चौधरी अपने पिता अजित सिंह के अलावा दादा चौधरी चरण सिंह की विरासत को भी आगे बढ़ाएंगे। हालांकि आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को दोबारा मजबूत स्थिति में ला पाना उनके लिए एक चुनौती होगा।

Desk Team