उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बीते रविवार को हुई घटना पर सियासी बवाल जारी है। घटना को लेकर कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा और यूपी सरकार पर हमलावर है। किसानों की भीड़ पर लग्जरी गाड़यिां चढ़ाने के मामले में देश भर में हो रहे विरोध के बीच आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला।
कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी अब ”बेनकाब जनता पार्टी” है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए लिखा है ‘एक कृषि प्रधान देश में, किसानों की गाड़ी से रौंदकर हत्या से वीभत्स कुछ नहीं हो सकता। बीजेपी अब बेनकाब जनता पार्टी है।’
एक कृषि प्रधान देश में,
— किसानों की गाड़ी से रौंदकर हत्या से वीभत्स कुछ नहीं हो सकता।बीजेपी अब बेनक़ाब जनता पार्टी है।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) October 5, 2021
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने इस संबंध में ट्वीट के जरिए लिखा है ‘जो अपराधी है, वो खुला घूम रहा है और जो पीड़तिों से मुलाकात कर उनका दुख दर्द बांटने जाना चाह रहा, उसे हिरासत में लेकर रखा है, वाह भोगी जी वाह।’ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी लखीमपुर खीरी मामले में लगातार ट्वीट कर इस मुद्दे को उठा रहे हैं। उन्होंने आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘प्रियंका गांधी’ किसानों के साथ हैं।


Download Android App
Download iOS App



