सावन का महीना 17 जुलाई से शुरू हो गया है। लेकिन इस दौरान यूपी के हापुड़ जिले के गढ़ मुक्तेश्वर घाट से एक बेहद अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां पर कुछ कांवडिय़ों की सोशल मीडिया पर शराब पीते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस जगह से गढ़ मुक्तेश्वर घाट से भी कांवडि़ए गंगाजल भरते हैं। इस पूरे मामले पर इस तरह से कांवडिय़ों के शराब पीने पर एएसपी सर्वेश ने कहा तस्वीर में दिखाई दे रहे लोग प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब पी रहे हैं। यह अवैध है। इन लोगों को पहचान लिया गया है। अब इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करी जाएगी।

हर साल सावन मास में कांवडि़ए पवित्र नदियों से जल लेकर भगवान शिव मंदिरों में इस जल को अर्पित कर देते हैं। इसी के मध्य नजर प्रशासन कड़े बंदोबस्त करता है ताकि इन्हें किसी तरह की असुविधा न हो।

साथ ही प्रशासन ही नहीं बल्कि स्थानीय लोग भी कांवडिय़ों की आस्था का सम्मान करने के लिए जगह-जगह पर स्टॉल लगाकर उनकी सुख सुविधाओं का पूरा ख्याल करते हैं।

फूलों से स्वागत किया था प्रशासन ने…
इस साल कांवडिय़ों के स्वागत के लिए सहारनपुर में पुलिस प्रशासन ने हेलिकॉप्टर से फूल बिखेरे थे। इसके अलावा एक इस तरह का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था जिसमें शामली के एसपी एक घायल कांवडि़ए के पैर की मालिश करते हुए दिखाई दिए।

हालांकि एक दो बार नहीं बल्कि बहुत बार ऐसा हुआ है जब कुछ कांवडिय़ों के रवैये के चलते मुसीबातों का सामना करना पड़ा है। ऐसे ही पिछले साल कांवडिय़ों ने पिछले साल दिल्ली में एक कार तोड़ी। इसके अलावा यूपी के जिले बुलंदशहर में पुलिस जीप पर हमला किया।


Download Android App
Download iOS App



