अलीगढ़: सिविल लाइंस इलाके के शमशाद मार्केट में अपने कार्यालय में बैठे एक स्थानीय कांग्रेस नेता की मंगलवार को दो नकाबपोश बाइक सवारों ने गोली मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार ने बुधवार को बताया कि मोहम्मद फारूक ब्याज पर लोगों को उधार देते थे। उनकी पत्नी पूर्व सभासद थीं।
मंगलवार की शाम करीब आठ नकाबपोश उनके आफिस में घुसे और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। कुमार के अनुसार, फारुक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिस स्थान पर यह वारदात हुई वह भीड़ वाला इलाका है। वारदात के बाद हमलावर हवा में गोलियां चलाते हुये वहां से फरार हो गये । पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



