लोकसभा उपचुनाव : BJP ने आजमगढ़ से निरहुआ और रामपुर से घनश्याम लोधी को बनाया उम्मीदवार

Summary :

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा उपचुनाव और विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा उपचुनाव और विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ और रामपुर से घनश्याम लोधी को मैदान में उतारा है। कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी रामपुर से  मुख्तार अब्बास नकवी को उतार सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 
Image
वहीं विधानसभा उपचुनावों के लिए बीजेपी ने त्रिपुरा की टाउन बोरदोवली से डॉ. मणिक शाह, अगरतला से डॉ. अशोक सिन्हा, सुरमा से स्पप्न दास पॉल, जुबराजनगर से मालिना देवनाथ को प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश के आत्मकूर से गुंदलपल्ली भरत कुमार यादव, दिल्ली के राजिन्दर नगर से राजेश भाटिया तो झारखंड की मंदर सीट से गंगोत्री कुजुर को उतारा गया है। 
Image
बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ सीट से दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ढाई लाख से ज्यादा  वोटों से हराया था। भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ का नाम सबसे मशहूर गायक और नेताओं में शुमार है।

Desk Team