देश मे 2024 मे लोकसभा चुनाव होने वाले है जिसे लेकर सारे विपक्ष अपनी जान लगा कर भाजपा को हराने कि पूरी कोशिश कर रहा है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलने मैनपुरी पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। साथ- साथ उन्होंने फिरोजाबाद लोकसभा सीट का नाम भी साफ़ कर दिया है। अक्षय यादव ही फिरोजाबाद लोकसभा सीट से सपा की ओर से चुनाव लड़ेंगे और पार्टी के आदेश को स्वीकार करेंगे।
इस तरह के फेंका-फेंकी की सियासत राजनीति में नहीं होनी चाहिए
शिवपाल यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फैंके जाने को लेकर नाराज़गी जताते हुए कहा कि, इस तरह की हरकते राजनीति में नहीं होनी चाहिए। शिवपाल यादव का कहना है कि ‘ये भाजपा के लोग विपक्ष के लोगों के साथ ऐसा करेंगे तो फिर उन्हें इसका परिणाम मिल गया है। शिवपाल यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, जिसने जूता फेंका था उसके खिलाफ कार्रवाई तो हो गई है। इस तरह के फेंका-फेंकी की सियासत राजनीति में नहीं होनी चाहिए। वहीं जो कुछ भी उत्तर प्रदेश में हो रहा है, वह भाजपा के इशारों पर हो रहा है।
फिरोजाबाद सीट से इस बार अक्षय यादव चुनाव लड़ेंगे!
शिवपाल यादव से जब पूछा गया गया कि क्या फिरोजाबाद सीट से अक्षय यादव चुनाव लड़ेंगे, जवाब मे उन्होने कहा, पार्टी के आदेश के अनुसार ही हम चुनाव लड़ेंगे और आदेश को स्वीकार करेंगे। साथ ही शिवपाल यादव ने यह भी साफ कर दिया है कि फिरोजाबाद सीट से इस बार अक्षय यादव ही चुनाव लड़ेंगे।