प्रतापगढ़ : प्रतापगढ़ लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रत्याशी सहित कुल सत्रह प्रत्याशियों के पर्चे खारिज कर दिये गये। अपर जिला सूचना अधिकारी सविता यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रमुख राजनीतिक पार्टियों सहित कुल 25 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।
सविता ने बताया कि बुधवार को पर्चों की जांच के बाद जहाँ बसपा के अशोक त्रिपाठी, कांग्रेस की रत्नासिंह, भाजपा के संगमलाल, जनसत्ता पार्टी के अक्षय प्रताप सिंह, सर्वोदय भारत पार्टी के मोहम्मद इरशाद, मौलिक अधिकार पार्टी के राम बहादुर शर्मा, एसयूएसआई के शेषनाथ और निर्दलीय बजरंगी सहित आठ प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाये गये। उन्होंने बताया कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जय सिंह सहित कुल सत्रह प्रत्याशियों के पर्चे अवैध पाये जाने पर ख़ारिज कर दिये गये ।


Download Android App
Download iOS App




