उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाएंगे। ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन राज्य के सभी जिलों में किया जाएगा। अनुच्छेद 370 को खत्म किए जाने के चलते इस बार समारोह को और भी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा क्योंकि जम्मू और कश्मीर का भारत के साथ पूर्ण एकीकरण चाहने वाले सरदार पटेल का यह सपना था।
अयोध्या मामले पर आरएसएस हुआ संजीदा, प्रचारकों के दौरे रद्द
सूचना विभाग के निदेशक शिशिर सिंह ने कहा कि जीपीओ हजरतगंज के पास स्थित सरदार पटेल की मूर्ति से इसकी शुरुआत होगी और इसका समापन के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में होगा।
योगी सरकार ने इस दिन को राष्ट्रीय एकीकरण दिवस के रूप में मनाने के लिए सभी जिलाधिकारियों और पुलिस प्रमुखों को निर्देश जारी किया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी द्वारा भेजे गए एक पत्र में कहा गया है कि सरदार पटेल का कोई एक संदेश और उनकी एक तस्वीर राज्य के सभी पुलिस थानों, पुलिस कार्यालयों और पुलिस लाइंस में लगाई जाएगी ताकि उन संदेशों से लोग प्रेरित हो सकें।


Download Android App
Download iOS App



