26वीं यूपी इंटर स्कूल स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में लखनऊ का भी बोलबाला, खदिजा बिलाल ने किया नेशनल के लिए क्वालिफाई

Summary :

UP news : 26वीं यूपी इंटर स्कूल स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ की होनहार निशानेबाज खदिजा बिलाल किदवई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Top-22 में स्थान हासिल कर नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। नोएडा के रामाज्ञा स्पोर्ट्स एकेडमी में 20 से 23 अगस्त तक आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 1,500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच खदिजा ने बेहतरीन एकाग्रता और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर 22वां स्थान हासिल किया। Shooting Champs Academy के निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन Shooting Champs Academy, Lucknow के…

UP news

UP news : 26वीं यूपी इंटर स्कूल स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ की होनहार निशानेबाज खदिजा बिलाल किदवई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Top-22 में स्थान हासिल कर नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है।

नोएडा के रामाज्ञा स्पोर्ट्स एकेडमी में 20 से 23 अगस्त तक आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 1,500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच खदिजा ने बेहतरीन एकाग्रता और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर 22वां स्थान हासिल किया।

Shooting Champs Academy के निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन

Shooting Champs Academy, Lucknow के खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर अकादमी और लखनऊ का गौरव बढ़ाया।

अकादमी की बबली कुमारी ने Air Rifle में 383/400 का शानदार स्कोर बनाया, जबकि खदिजा बिलाल किदवई ने Air Pistol में 350/400 अंक हासिल किए।

अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में अरन्या त्रिपाठी ने 380/400, भार्गवी राय ने 351/400 और रिषभ चौहान ने 561/600 का स्कोर हासिल किया।

अकादमी ने रिधिमा यादव , भास्कर नाथ पांडे, जयदित्य प्रताप, दिव्यांश सिंह, शुभ प्रजापति और अविका चौरसिया के भी सराहनीय प्रदर्शन की प्रशंसा की।

मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम

इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती हैं। खिलाड़ियों को इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट मानवेंद्र प्रसाद सर , राहुल चौरसिया सर, विजय सर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त हो रहा है।

Mount Carmel College की छात्रा हैं खदिजा

खदिजा बिलाल किदवई Mount Carmel College, Lucknow की 5 वी class की छात्रा हैं। पढ़ाई के साथ-साथ शूटिंग में उनकी यह उपलब्धि स्कूल, परिवार, अकादमी और पूरे लखनऊ के लिए गर्व का विषय है।

अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगी हुनर

स्टेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद खदिजा अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपने हुनर का प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। उनके परिवार, कोच और शुभचिंतकों को उम्मीद है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ, Shooting Champs Academy,  Mount Carmel College और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

Shooting Champs Academy ने सभी युवा निशानेबाजों को उनकी शानदार उपलब्धियों पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें – विधायिका की गरिमा और जनप्रतिनिधियों की डिजिटल सुरक्षा दोनों जरूरी : सतीश महाना

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।