लखनऊ : CM आवास के बाहर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, सपा नेता पर लगाया आरोप

Summary :

सीएम आवास के बाहर आत्महत्या करने वाले युवक विमलेश ने समाजवादी पार्टी के नेता पर उसकी जमीन व खेत कब्जाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्महत्या करने के प्रयास का मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को एक युवक ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर जहर खा लिया। घटना के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
युवक की पहचान मैनपुरी के रहने विमलेश कुमार के तौर पर हुई है। विमलेश ने समाजवादी पार्टी के नेता पर उसकी जमीन व खेत कब्जाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। हालांकि, उसने नेता का नाम नहीं बताया है। अस्पताल में भर्ती युवक ने आत्महत्या का कारण बताते हुए कहा कि सपा नेता ने उसका खेत और जमीन बेच दी। 
DM-SDM से भी लगाई गुहार
विमलेश कुमार ने आरोप लगाया कि वो डीएम, एसडीएम के पास भी गया लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। युवक ने दावा किया है कि वो हताश होकर दो बार सीएम हाउस भी आया, लेकिन वहां भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। कमलेश का कहना है कि वो तीसरी बार सीएम हाउस आया था और सीएम योगी से मिलना चाहता था, लेकिन मिल नहीं पाया। उसने कहा कि उसे ये बोल दिया गया कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई हो जाएगी।

Desk Team