यूपी में बड़े अधिकारियों के तबादले का सिलसिला फिर से शुरु हो चुका है क्योंकी योगी सरकार रिश्वत को लेकर एक्शन मोड में नजर आ रही है।आपको बचा दें यूपी में एएसपी और डिप्टी एसपी रैंक के 16 पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है। जिसमें सबसे खास नाम आईपीएस अनिरुद्ध सिंह का है। मेरठ में एसपी ग्रामीण के पद पर तैनात रहे अनिरुद्ध सिंह वही आईपीएस हैं जिनकी वाराणसी में तैनाती के दौरान की एक वीडियो कॉल सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।अब उन्हें मेरठ से हटा दिया गया है। इसके साथ ही पूर्व डीजीपी डीएस चौहान समेंत तीन और अफसरों का तबादला निरस्त किया गया है।
एडीजी के स्टाफ का भी तबादला
इसी तरह महोबा के एएसपी राजेंद्र कुमार गौतम को महिला और बाल सुरक्षा संगठन की एडीजी के स्टाफ अफसर पद पर तबादला रोक दिया गया है। राजेंद्र कुमार गौतम को अयोध्या में एएसपी ट्रैफिक और प्रोटोकॉल बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय में एएसपी स्थापना राहुल मिश्रा का अयोध्या एएसपी ट्रैफिक के तौर पर तबादला भी निरस्त कर दिया है। वहीं स्पेशल डीजी के स्टाफ अफसर कृपाशंकर को लखनऊ में एडीसीपी बनाया गया है।
पूर्णेन्दु सिंह को स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर को नया पद
इसके अलावा यूपी पावर कारपोरेशन के अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह को स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर का स्टाफ अफसर बनाया गया है। जबकि स्पेशल डीजी के स्टाफ अफसर कृपाशंकर को लखनऊ में एडीसीपी बनाया गया। तबादलों के बाद एडीजी मेरठ जोन के स्टाफ अफसर आलोक दुबे को मेरठ में छठी वाहिनी पीएसी का उप सेनानायक बनाया गया। वहीं मेरठ की छठी वाहिनी के उप सेनानायक अनिल कुमार प्रथम को एडीजी मेरठ जोन का स्टाफ अफसर बनाया गया है। तो इस तरह से बड़ी रैंक के अधिकारियों का तबादला किया गया है।
UP News : यूपी में कई अधिकारियों का तबादला, रिश्वत देने के मामले में IPS अनिरुद्ध सिंह को भी हटाया
Summary :
यूपी में बड़े अधिकारियों के तबादले का सिलसिला फिर से शुरु हो चुका है क्योंकी योगी सरकार रिश्वत को लेकर एक्शन मोड में नजर आ रही है।आपको बचा दें यूपी में एएसपी और डिप्टी एसपी रैंक के 16 पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



