Uttar Pradesh: मथुरा में मंगलवार को बांके बिहारी मंदिर के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। बता दें यहां मोहल्ले में तीन मंजिला पुरानी इमारत का छज्जा और दीवार गिरने से लगभग 12 लोग घायल हो गए। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने पांच लोगों के मरने की पुष्टि की है। मौके पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया
आपको बता दें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया, “जनपद मथुरा में पुराना भवन गिरने की दुःखद दुर्घटना में हुई जनहानि के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है।उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर युद्ध स्तर पर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं.”
हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया
इस मामले पर एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि दुसायत मोहल्ले के पास एक पुराना तीन मंजिला मकान था। मकान का ऊपरी हिस्सा अचानक से गिर पड़ा, जिससे कुछ लोग मलबे में दब गए। पुलिस टीम के साथ फायर ब्रिगेड टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। एसएसपी ने कहा कि नगर निगम टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। नगर निगम की टीम इमारत की जांच करेगी।अगर इमारत का कोई हिस्सा क्षतिग्रस्त मिलता है तो उसको भी गिराने का काम किया जाएगा। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।


Download Android App
Download iOS App



