लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बसपा (BSP) ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है बसपा प्रमुख मायावती 2024 चुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। मायावती ने एक बार फिर अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया, मायावती ने पदाधिकारीयो को पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए तमाम निर्देश दिए हैं। बसपा ने चुनाव के मद्देनजर संगठन में एक बार फिर फेरबदल करते हुए नए सिरे से मंडल और जिला प्रभारी बनाए हैं।
पार्टी के उम्मीदवारो को तय करने में बरतनी चाहिए सावधानी
बुधवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लगभग डेढ़ घंटे चली बैठक में मायावती ने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तन-मन-धन से आम चुनाव में जुट जाएं। पार्टी के उम्मीदवारो को तय करने में पूरी सावधानी बरती जाए। कहा, छोटी-छोटी बैठकों को आयोजित कर गांव-गांव में संगठन को मजबूत कर जनाधार बढ़ाने की कोशिश करें। सूत्र बताते हैं कि BSP के अब हर एक मंडल में 5- 6 मंडल प्रभारी और इसी तरह हर एक जिले में जिला प्रभारी बनाए गए हैं। प्रभारी बनने में पार्टी के निष्ठावान पदाधिकारियों का ध्यान रखते हुए संबंधित मंडल के जातीय समीकरणों को भी देखा गया है. संगठन में बूथ स्तर पर युवाओं को मौका दिया गया है।
भतीजे आकाश आनंद को दी शाबाशी
बसपा के नेशनल नेशनल कोआर्डिनेटर और मायावती के भतीजे आकाश आनंद भी इस समय राजस्थान व मध्य प्रदेश चुनाव में सक्रिय रूप से नजर आ रहे हैं। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में मायावती के साथ ही आकाश आनंद, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मायावती के भाई आनंद कुमार पहुंचे। BSP प्रमुख ने आकाश आनंद को पास बुलाकर हंसते हुए उसके कंधे पर हाथ रखकर शाबाशी दिया. बता दे कि भतीजे आकाश की क्षमताओं पर भरोसा जताते हुए मायावती ने उन्हें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान राज्य के विधानसभा चुनाव का जिम्मा दिया है।


Download Android App
Download iOS App



