भारतीय कुश्ती संघ को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने एक बड़ा झटका दे दिया है। बता दें उन्होंने डब्ल्यूएफआई की सदस्यता की रद्द कर दी है। चुनाव में देरी की वजह से यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने यह फैसला लिया है। दरअसल, मई के अंत में यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने चुनाव के बारे में जानकारी नहीं देने पर भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित करने की भी धमकी दी। 12 अगस्त को कुश्ती संघ का चुनाव होना था लेकिन इससे एक दिन पहले ही पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इसपर रोक लगा दी।
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने 30 मई को भारतीय कुश्ती संघ को पत्र लिखकर कहा था कि अगले 45 दिन भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव नहीं होगा तों यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग भारतीय कुश्ती महासंघ की सदस्यता को सस्पेंड कर देगी।
जज एम एम कुमार को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था
बता दें खेल मंत्रालय ने भारतीय महिला पहलवानों के बृजभूषण शरण के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ के पदाधिकारियों को सस्पेंड कर ADHOC कमेटी बना दी थीं। कुश्ती महासंघ के नए चुनाव के लिए जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के पूर्व जज एम एम कुमार को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



