चीनी सैनिकों की भारतीय सीमा में घुसपैठ पर बोलीं मायावती-दुस्साहस की खबर चैंकाने वाली

Summary :

चीन की इस गुस्ताखी पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने कहा कि सरकार को और भी सजग व सतर्क रहने की जरुरत है।

चीन के सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में एक बार फिर नापाक हरकत करते हुए दोनों देशों के बीच बनी सहमति का उल्लंघन कर यथास्थिति को बदलने की कोशिश की है जिसका भारतीय सैनिकों ने करारा जवाब दिया और विफल कर दिया है। चीन की इस गुस्ताखी पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने कहा कि सरकार को और भी सजग व सतर्क रहने की जरुरत है।
मायावती ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा, चीनी सेना द्वारा एक बार फिर पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में दुस्साहस करने की खबर चैंकाने वाली है, लेकिन संतोष की बात है कि भारतीय सेना ने इसका मुँहतोड़ जवाब दिया है। सरकार को आगे और भी ज्यादा सजग व सतर्क रहने की जरूरत है।


रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी कर बताया कि पूर्वी लद्दाख में पिछले तीन महीने से भी अधिक समय से चले आ रहे गतिरोध के बीच चीनी सैनिकों ने 29 और 30 अगस्त की रात को पेगांग झील के दक्षिणी किनारे पर भड़काऊ हरकत की और यथास्थिति बदलने की कोशिश की। बयान में कहा गया है कि भारतीय सैनिकों ने चीन की नापाक हरकत को पहले ही भांप लिया और इसका करारा जवाब देते हुए इस कोशिश को विफल कर दिया।

Desk Team