बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर शनिवार को सीधा हमला बोला और अपनी पार्टी को देश की अन्य पार्टियों से बेहतर बताते हुए कहा है कि वो अन्य की तरह दोहरा मापदंड नहीं अपनाती।
मायावती ने शनिवार को किए ट्वीट में कहा कि कांग्रेस महासचिव अपने निजी कार्यक्रम में कल राजस्थान तो जाती हैं लेकिन कोटा जाना जरूरी नहीं समझती जहां के एक अस्पताल में 100 से ज्यादा बच्चों की मौत सरकार की लापरवाही से हुई है। प्रियंका खुद एक मां हैं। बेहतर होता कि वो कोटा भी जातीं और अपने बच्चे खो चुके मांओं के आंसू पोंछती। उन्होंने कहा कि प्रियंका ओछी राजनीति के तहत उत्तर प्रदेश बार बार घड़ियाली आंसू बहाने आ जाती है।
मायावती ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि बीएसपी किसी भी मामले में कांग्रेस,बीजेपी और अन्य पार्टियों की तरह दोहरा मापदंड अपना कर घटिया राजनीति नहीं करती। बीएसपी की नीति पूरी तरह से साफ है।
2. लेकिन ऐसे माहौल में भी अन्य पार्टियों की तरह कांग्रेस पार्टी भी अपने आपको बदलने को तैयार नहीं है, जिसका ताजा उदाहरण कांग्रेसी शासित राजस्थान के कोटा अस्पताल में वहाँ सरकारी लापरवाही के कारण बड़ी संख्या में मासूम बच्चों की हुई मौत का मामला है।2/3
— Mayawati (@Mayawati) January 11, 2020
3. अर्थात् कांग्रेस की नेता यूपी में तो आयदिन यहाँ घड़ियालू आँसू बहाने आ जाती है। लेकिन राजस्थान में कल वह अपने निजी कार्यक्रम के दौरान अपना थोड़ा भी समय कोटा में उन बच्चों की मांओं के आँसू पोछने के लिए देना उचित नहीं समझती है जबकि वह भी एक माँ है जो यह अति-दुर्भाग्यपूर्ण है।3/3
— Mayawati (@Mayawati) January 11, 2020


Download Android App
Download iOS App



