कांग्रेस के 1000 बसों वाले प्रस्ताव पर बोलीं मायावती-अगर सच में हैं बसें, तो लखनऊ भेजने में ना करें देर

Summary :

मायावती ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह राज्यों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर तथा मानवता और इन्सानियत के नाते खुद अपने खर्च से भी प्रवासियों को बसों और ट्रेनों से सुरक्षित भिजवाने के लिए सकारात्मक कदम उठाए।

कांग्रेस के 1000 बसों वाले प्रस्ताव पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के पास वास्तव में 1000 बसें हैं तो उसे उन्हें लखनऊ भेजने में कतई देरी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि मजदूर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मायावती ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, ”BSP का यह कहना है कि यदि कांग्रेस पार्टी के पास वास्तव में 1,000 बसें हैं तो उन्हें लखनऊ भेजने में कतई भी देरी नहीं करनी चाहिए क्योंकि यहां भी प्रवासी लोग भारी संख्या में अपने घर जाने का बेसब्री से इन्तज़ार कर रहें हैं।” 


मायावती ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह राज्यों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर तथा मानवता और इन्सानियत के नाते खुद अपने खर्च से भी प्रवासियों को बसों और ट्रेनों से सुरक्षित भिजवाने के लिए सकारात्मक कदम उठाए। 

उन्होंने एक और ट्वीट किया, ”इसके साथ ही राज्यों की सरकारों से भी यह कहना है कि वे अपने-अपने राज्यों में प्रवासी कामगारों की खाने व ठहरने तथा उन्हें सरल प्रक्रिया के ज़रिये बसों व ट्रेनों आदि से भेजने की उचित व्यवस्था जरूर करें।”

Desk Team