मायावती का BJP पर हमला, कहा-UP में बढ़ते अपराधों से जनता त्रस्त, सरकारी उपायों से राहत नहीं

Summary :

मायावती ने ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश में जबसे बीजेपी की सरकार बनी है तबसे इस बड़े एवं महत्त्वपूर्ण राज्य में अपराध बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम लोग दुःखी और त्रस्त हैं।”

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती ने राज्य में लगातार बढ़ते अपराधों से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए सोमवार को दावा किया कि इस स्थिति से निपटने के लिये किये जा रहे सरकारी उपायों से जनता को कोई राहत नहीं मिल रही है। 
मायावती ने ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश में जबसे बीजेपी की सरकार बनी है तबसे इस बड़े एवं महत्त्वपूर्ण राज्य में अपराध बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम लोग दुःखी और त्रस्त हैं।” उन्होंने अपराध रोकने के लिये राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे उपायों को नाकाफ़ी और बेअसर बताते हुए कहा, “सरकारी उपायों से जनता को कोई राहत नहीं मिल रही है। सरकार जनहित में पूरी लगन और निष्ठा से काम करे तो बेहतर होगा।” 

उल्लेखनीय है कि हिंदूवादी संगठन के नेता कमलेश तिवारी की हत्या और अन्य आपराधिक घटनाओं का हवाला देते हुये विपक्ष लगातार योगी सरकार पर हमलावर रुख़ अपनाये हुए है। 

Desk Team