बहुजन समाज पार्टी की अघ्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड में हजारों करोड़ के भविष्य निधि घोटाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सोमवार को निशाना साधा और इसे महाघोटाला बताया। सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय मायावती ने सोमवार को लगातार तीन टवीट किये और उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में बिजली इंजीनियरों और कर्मचारियों के भविष्य निधि घोटाले को उत्तर प्रदेश सरकार की नाकामी बताया।
2. इस पीएफ महाघोटाले में यूपी सरकार की पहले घोर नाकामी व अब ढुलमुल रवैये से कोई ठोस परिणाम निकलने वाला नहीं है बल्कि सीबीआई जाँच के साथ-साथ इस मामले में लापरवाही बरतने वाले सभी बड़े ओहदे पर बैठे लोगों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है जिसका जनता को इंतजार है।
— Mayawati (@Mayawati) November 5, 2019
उन्होंने कहा कि महाघोटाले में यूपी सरकार की पहले घोर नाकामी व अब ढुलमुल रवैये से कोई ठोस परिणाम निकलने वाला नहीं है। इस बड़े मामले में सीबीआई जांच के साथ-साथ इस गंभीर प्रकरण पर लापरवाही बरतने वाले सभी बड़ ओहदे पर बैठे लोगों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।
प्रदेश की जनता को सरकार की इस कार्रवाई का इंतजार है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की गाढ़ कमाई के 2200 करोड़ रूपए निजी कंपनी में निवेश कर गैरजिम्मेवाराना काम किया है।


Download Android App
Download iOS App



