B’Day Spcl: विराट कोहली आज मना रहे हैं अपना 31वां जन्मदिन, जानें कुछ अनछुए फैक्टस

Summary :

भारतीय टीम के कप्तान और क्रिकेट दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं।

भारतीय टीम के कप्तान और क्रिकेट दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट कोहली अपना जन्मदिन भूटान में पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मनाने पहुंचे हैं। विराट कोहली के जन्मदिन के अवसर पर हम उनके क्रिकेट कैरियर में उन रिकॉर्डस के बारे में बताने जा रहे हैं। 
क्रिकेट में विराट कोहली ने 11 साल पूरे कर लिए हैं साथ ही उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से कई लोगों के मुंह बंद भी किए हैं तो करोड़ों फैन्स भी बनाए हैं। विराट कोहली की बल्लेबाजी तकनीक पर कई बार सवाल खड़े हुए थे लेकिन इस खिलाड़ी ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर सबका मुंह बंद किया और लगातार शानदार प्रदर्शन करके दिखाया। चलिए जानते हैं विराट कोहली के आंकड़ों के बारे में-
नंबर 1 हैं विराट कोहली हर मामले में
इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2008 में विराट कोहली ने डेब्यू किया था। विराट कोहली ने पिछले 11 सालों से लगातार शानदार प्रदर्शन किया है जिसके गवाह उनके बेमिसाल रिकॉर्डस हैं। डेब्यू करने के बाद से विराट कोहली ने बहुत ज्यादा रन बनाए हैं जिसके आसपास अभी तक कोई भी नहीं पहुंच सका है। तभी तो विराट कोहली को रन मशीन भी कहा जाता है। इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले 11 सालों में विराट कोहली ने 21036 रन बना लिए हैं। 
दोहरे शतक लगाने के मामले में भी विराट कोहली पहले स्‍थान पर हैं। बता दें कि पिछले 11 सालों में 7 दोहरे शतक विराट कोहली ने जड़े हैं। इतना ही नहीं विराट कोहली सबसे ज्यादा 150 रनों की पारी खेलने के मामले में भी शीर्ष स्थान पर हैं। 150 रनों का आंकड़ा इंटरनेशनल क्रिकेट में 14 बार विराट कोहली ने पार किया है। 
इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले 11 सालों में विराट कोहली 69 शतक जड़ चुके हैं विराट कोहली के अलावा ऐसा कोई दूसरा बल्‍लेबाज नहीं है जिसने इतने शतक पिछले 11 सालों में लगाए हों। विराट कोहली के नाम पर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड भी उनके नाम पर है। विराट कोहली ने 98 अर्धशतकिय पारियां खेली हैं। 
मैच जिताए सबसे ज्यादा

इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से विराट कोहली के नाम पर सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के खिताब हैं। पिछले 11 सालों से विराट कोहली ने 55 मैन ऑफ द मैच और 14 मैन ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड जीत चुके हैं। 
ये हैं विराट कोहली के कारनामे
क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में विराट कोहली ने भारत की तरफ से सबसे अच्छी रेटिंग पाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम पर बनाया है। बल्लेबाजों की लिस्ट में 937 रेटिंग प्वाइंट के साथ विराट कोहली पहले स्‍थान पर हैं। जबकि वनडे रैंकिंग में 911 और टी20 में 897 रेटिंग प्वाइंट विराट कोहली के पास हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली ने 20 हजार रनों का आंकड़ां अगस्त 2019 में पार किया जिसके साथ ही वह इस मामले में पहले क्रिकेटर बन गए। 18,962 रनों का रिकी पॉन्टिंग का रिकॉर्ड विराट कोहली ने तोड़ा था। 
ये सम्मान जीता विराट कोहली ने 


11 साल के क्रिकेट कैरियर में विराट कोहली ने आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईया अवॉर्ड दो बार अपने नाम पर किया। साल 2017 और 2018 में विराट कोहली बेस्ट क्रिकेटर बने। साथ ही बेस्ट टेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड भी विराट कोहली को साल 2018 में मिला। बेस्ट वनडे प्लेयर का अवाॅर्ड विराट कोहली ने साल 2012, 2017 और 2018 में जीता। 

ये सम्मान दिया देश ने 

क्रिकेट में यह सफलता पाने के लिए भारत ने विराट कोहली को सम्मान से नवाजा है। साल 2013 में अर्जुन अवॉर्ड विराट कोहली को मिला था। उसके बाद पद्मश्री अवॉर्ड साल 2017 में विराट कोहली को मिला। विराट कोहली को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड साल 2018 में दिया गया। 
मालामाल हैं विराट कोहली सबसे
खेल के दम पर विराट कोहली ने शोहरत के साथ दौलत भी कमाई है। दनिया के नंबर 1 क्रिकेटर विराट कोहली कमाई के मामले में है। फॉर्ब्स की सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एकलौते भारतीय हैं विराट कोहली।
एक सफल क्रिकेटर के साथ विराट कोहली सफल बिजनेसमैन भी हैं। इंडियन सुपर लीग की टीम एफसी गोवा, फिटनेस चेन CHISEL  और फैशन ब्रांड Wrogn के मालिक विराट कोहली हैं। 

Desk Team