मायावती की अपील- ‘मतदान करें और ऐसी सरकार चुनें जो छलावा न करें’

Summary :

मायावती ने अपील की कि वे लोकसभा के लिए आज हो रहे दूसरे चरण के मतदान में भी वोट डालने के अपने संवैधानिक हक का भरपूर इस्तेमाल करें।

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश के सर्वसमाज के मतदाताओं, युवाओं व महिलाओं से अपील की कि वे लोकसभा के लिए आज हो रहे दूसरे चरण के मतदान में भी वोट डालने के अपने संवैधानिक हक का भरपूर इस्तेमाल करें और ऐसी सरकार चुनें जो छलावा करने के बजाए सही व सच्चे मन से उनके अच्छे दिन लाने के लिए जी-जान से काम करे।

 मायावती ने आज एक बयान में कहा कि ”आज दूसरे चरण का मतदान है और बीजेपी व पीएम मोदी उसी प्रकार से नरवस व घबराए लगते हैं जैसे पिछले लोकसभा चुनाव में हार के डर से कांग्रेस व्यथित व व्याकुल थी। इसकी असली वजह सर्वसमाज के गरीबों, मजदूरों, किसानों के साथ-साथ इनकी दलित, पिछड़ा व मुस्लिम विरोधी संकीर्ण सोच व कर्म है।”

Mayawati Tweet

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का इस बारे में संतोष प्रकट करना काफी महत्वपूर्ण है कि चुनाव आयोग उतना लाचार व कमजोर नहीं है जितना वह अपने आपको साबित कर रहा था। लेकिन इस तथ्य व आम धारणा की सही जाँच व परख होनी बाकी है कि आयोग वाकई स्वतंत्रता व निष्पक्षता से काम कर रहा है एवं केन्द्र के आगे नतमस्तक नहीं है?

maya tweet

इसके अलावा चुनाव में हर प्रकार के अनर्गल आरोपों के अलावा बीजेपी के नेतागण व स्वयं पीएम मोदी की जुबान लगातार बेलगाम रही है जैसेकि विपक्ष पर यह आरोप कि वे उन्हें गाली देते रहते हैं बहुत ही अशोभनीय व अमर्यादित है। महिला सम्मान से जुड़े मामलों में भी बीजेपी की भूमिका अच्छी नहीं रही है।

maya tweet

उन्होंने कहा कि विपक्ष को अनेक प्रकार से उकसाए जाने के बावजूद शालीनता की सीमा नहीं लांघनी चाहिए। इससे बीजेपी को अपनी कमजोरी छिपाने व लोगों को बरगलाने का मौका मिल जाता है। वैसे भी जब सत्ताधारी पार्टी पर आयोग की पकड़ सख्त होगी तभी जनविश्वास पैदा होगा।

BJP नेताओं के प्रति EC की मेहरबानी जारी रही तो चुनाव का स्वतंत्र निष्पक्ष होना असंभव : मायावती

Desk Team