दिल्ली में गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर स्थित प्रेरणा केन्द में तथा लखनऊ में बीएसपी सरकार द्वारा वीआईपी रोड में स्थापित भव्य मान्यवर श्री कांशीरामजी स्मारक स्थल के आयोजनों में बहुजन नायक मा. श्री कांशीराम जी को पुष्पांजलि व श्रद्धा-सुमन अर्पित। उनके सपनों को साकार करने का संकल्प।
— Mayawati (@Mayawati) October 9, 2019
बसपा प्रमुख ने ट्विटर पर अपने संदेश में कहा, “बामसेफ, डीएस4 तथा बसपा आंदोलन के जन्मदाता एवं संस्थापक कांशीरामजी को आज उनकी पुण्यतिथि पर पार्टी की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि। उपेक्षितों के हक में उन्होंने कहा था कि वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा।”
बामसेफ, डीएस4 व बीएसपी मूवमेन्ट के जन्मदाता व संस्थापक मान्य श्री कांशीरामजी को आज उनकी पुण्यतिथि पर बीएसपी द्वारा देश व विशेषकर यूपी में अनेकों कार्यक्रमों के जरिए भावभीनी श्रद्धांजलि व श्रद्धा-सुमन अर्पित। उपेक्षितों के हक में उनका संघर्ष था वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा।
— Mayawati (@Mayawati) October 9, 2019
उन्होंने कहा, “दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर स्थित प्रेरणा केंद्र में तथा लखनऊ के वीआईपी रोड में स्थापित कांशीराम स्मारक स्थल के आयोजनों में बहुजन नायक कांशीराम को पुष्पांजलि और श्रद्धा-सुमन अर्पित।”
बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के मूवमेन्ट को समर्पित श्री कांशीरामजी जानते थे कि जातिवादी व संकीर्ण ताकतें साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकण्डों से BSP मूवमेन्ट को चुनौतियाँ देती रहेंगी जिसका सूझबूझ से मुकाबला करके आगे बढ़ना है जिसका बेहतरीन उदाहरण यूपी है
— Mayawati (@Mayawati) October 9, 2019


Download Android App
Download iOS App



