VIDEO : प्रदूषण पर बोले भाजपा नेता- पाकिस्तान या चीन ने छोड़ी होगी ये जहरीली हवा

Summary :

मेरठ से भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा, ये जो जहरीली हवा आ रही है, जहरीली गैस आई है हो सकता है किसी बगल के मुल्त ने छोड़ी हो, जो हमसे घबराए हुआ है।

दिल्ली में प्रदूषण के चलते लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। वही, मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार हुआ, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है। लेकिन फिर भी आम आदमी से लेकर बड़े-बड़े नेता अथवा सुप्रीम कोर्ट भी इसपर चिंतित है। इस बीच भाजपा नेता ने कहा कि ये जो जहरीली हवा इस पाकिस्तान या चीन ने छोड़ी होगी। 
मेरठ से भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा, “ये जो जहरीली हवा आ रही है, जहरीली गैस आई है हो सकता है किसी बगल के मुल्त ने छोड़ी हो, जो हमसे घबराए हुआ है। मुझे लगता है कि पाकिस्तान या चिंता हमसे घबराए हुए हैं।” एक वीडियो में वह ऐसा कहते दिख रहे है,” ये प्रदूषण देश के लिए घातक है। ये प्रदूषण आम जनजीवन को प्रभावित कर रहा है और हर व्यक्ति इससे प्रभावित है। इस पर रोक लगनी चाहिए।” 


उन्होंने कहा कि जिस तरह से चर्चा सुनने में आ रही है और दिल्ली सरकार कह रही है कि यह पराली जलाने से हो रहा है। फिर कह रहे हैं कि यह प्रदूषण उद्योगों से हो रहा है। किसान और व्यापारी को इतना प्रभावित मत कीजिए। किसान और उद्योग हमारे देश की रीढ़ की हड्डी है। अगर ये दोनों प्रभावित हुए तो मेरा देश चल नहीं पाएगा। 

यह जहरीली हवा हो सकती हो किसी बगल के मुल्क पाकिस्तान ने छोड़ी हो जो हमसे घबराया हुआ हो। जब-जब युद्ध हुआ है तो भारत ने हमेशा पाकिस्तान को धूल चटाई है और उसे मुंह की खानी पड़ी है। जब से मोदी जी, अमित शाह और भाजपा की सरकार बनी है तब से पाकिस्तान कंगाल हो गया है। मुझे लगता है कि यह कृष्ण और अर्जुन का युग है। 
विनीत अग्रवाल शारदा ने आगे कहा कि भगवान का राम का मंदिर बन जाएगा। अमित शाह कृष्ण और मोदी जी अर्जुन के रूप में जो काम किया है वो आज तक किसी ने नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने यह जहरीली हवा तो नहीं छोड़ी जिससे भारत का दिल्ली और यूपी का सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत आधा देश प्रभावित है। पराली पहले से जलाई जाती रही है और उद्योग पहले से है। 

Desk Team