दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, सभी 26 यात्रियों की समय रहते बची जान

Summary :

मेरठ में स्लीपर बस (Meerut bus fire on Delhi-Dehradun Highway) में अचनाक आगजनी का मामला शुक्रवार सुबह सामने आया, जब राजस्थान रोडवेज की एक स्लीपर बस जयपुर से हरिद्वार की तरफ जा रही थी, तभी अचानक से बस में आग लगी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही बस मेरठ के दौराला इलाके में पहुंची, अचानक उससे धुंआ निकलने लगा। कुछ ही पल में आग तेजी से फैल गई और पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर मौजूद लोगों ने आग की लपटें देखीं और तुरंत मदद के लिए पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर…

मेरठ में स्लीपर बस (Meerut bus fire on Delhi-Dehradun Highway) में अचनाक आगजनी का मामला शुक्रवार सुबह सामने आया, जब राजस्थान रोडवेज की एक स्लीपर बस जयपुर से हरिद्वार की तरफ जा रही थी, तभी अचानक से बस में आग लगी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही बस मेरठ के दौराला इलाके में पहुंची, अचानक उससे धुंआ निकलने लगा। कुछ ही पल में आग तेजी से फैल गई और पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

सड़क पर मौजूद लोगों ने आग की लपटें देखीं और तुरंत मदद के लिए पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित है।

ड्राइवर की समझदारी से सुरक्षित निकले सभी यात्री

Meerut bus fire on Delhi-Dehradun Highway (CREDIT-SM)

यह Sleeper bus fire Case उस समय गंभीर हो सकता था, हालांकि, बस ड्राइवर ने बिना घबराए तुरंत बस को सड़क के किनारे रोक दिया। फिर उसने सभी यात्रियों को जल्दी से बाहर निकलने के लिए कहा। बस में सवार सभी 26 लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। कुछ ही मिनटों में आग इतनी तेजी से बढ़ी, जिससे पूरी बस जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद फायरफाइटर्स आग पर काबू पाने में सफल रहे, लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी।

आग लगने की वजह

बता दें कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह Double decker bus accident नहीं बल्कि आग लगने की एक घटना है। हालांकि, अधिकारियों ने बताया है कि आग किन कारणों से लगी, इसका पता लगाया जा रहा है। तकनीकी खराबी या किसी अन्य कारण भी हो सकता है। पुलिस ने भी पूरे मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर लंबी दूरी की बसों की सुरक्षा और नियमित तकनीकी जांच की आवश्यकता पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों का यह भी कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।