रामलला की मूर्ति को अन्य जगह स्थानांतरित (शिफ्ट) किए जाने को लेकर जगह की पहचान करने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य शनिवार को अयोध्या पहुंचे। श्रीराम की मूर्ति को नए मंदिर में स्थानांतरित किए जाने के बाद पूजा के सभी अनुष्ठान निर्बाध रूप से जारी रहेंगे।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के सचिव चंपत राय और विमलेंद्र मोहन प्रताप सिंह सहित अन्य सदस्यों के साथ ही डीएम अनुज झा भी रामलला की मूर्ति शिफ्ट कराने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं।
राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास सहित अन्य सदस्य गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मिले थे, जहां उन्हें भूमि पूजन के लिए अयोध्या आने का निमंत्रण दिया गया था। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की देखरेख के लिए हाल ही में गठित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बुधवार को पहली बैठक हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



