फुटपाथ पर गाड़ी दौड़ाने वालों की इस बुजुर्ग महिला ने आकर ली खब़र,वीडियो वायरल

Summary :

देश के ज्यादा शहरों में दोपाहिया वाहन चालकों की वजह से फुटपाथ का बेकार तरह से दुरूपयोग करना अब लोगों के लिए आम परेशानी हो गई है।

देश के ज्यादा शहरों में दोपाहिया वाहन चालकों की वजह से फुटपाथ का बेकार तरह से दुरूपयोग करना अब लोगों के लिए आम परेशानी हो गई है। जिस वजह से कभी-कभी पैदल चलने वाले लोगों को दुर्घटना का सामना भी करना पड़ जाता है। अब इस परेशानी का हल निकालते हुए लोगों को राहत दिलाने का बीड़ा पुणे की एक बुजुर्ग महिला ने कदम उठाया है। महिला इस स्थिति से निपटने के लिए खुद फुटपाथ पर उतर आई है। इतना ही नहीं वो फुटपाथ पर गाड़ी से चलने वालों को बेहतर ढंग से सबक सिखाते हुए भी दिखीं हैं। 
फुटपाथ पर गाड़ी दौड़ाने वाले लोगों को सबक सिखाती हुई बुजुर्ग महिला के  वीडियो को सोशल मीडिया की जनता जमकर तारीफ कर रही है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग महिला फुटपाथ पर खड़ी है और पैदल चलने वालोंं  के लिए बने रास्ते पर आने वाले वाहन को फुटपाथ से उतरने के लिए बोल रही है। इतना ही नहीं एक चालक को तो उन्होंने जबरदस्त सीख भी दी। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि कई वाहन सवार उन्हें देखकर खुद ही फुटपाथ से नीचे उतर गए। 
यहां देखिए वीडियो… 

इसके बाद महिला का साथ देने के लिए दो और बुजुर्ग लोग ओर आ गए। इन तीनों लोगों ने फुटपाथ को रोककर खड़े नजर आ रहे हैं और दोपहिया वाहन चालकों को फुटपाथ पर चलने के बजाए सड़क पर चलने की सीख दे रहे हैं। 

Desk Team