उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में धर्म की आड़ में धर्मांतरण का खेल चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में तीसरे आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में विंध्याचल थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीसरे आरोपी विजय कुमार, पुत्र स्व. माधवन को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से केरल का रहने वाला है। वह एक ट्रस्ट का ट्रस्टी व अपने आप को फादर बता रहा था। वह धन, नौकरी व शारीरिक स्वास्थ्य का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाता था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।
धर्म परिवर्तन के आरोपियों पर एक्शन
दरअसल, विंध्याचल थाना में 22 जून को विनय प्रताप सिंह, पुत्र लल्लन सिंह, निवासी भतड़ा, थाना जिगना ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध बहला-फुसला कर धर्म परिवर्तन करने के संबंध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाने में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 में मामला पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। इससे पहले थाना विंध्याचल पर पंजीकृत मुकदमे में विवेचनात्मक कार्रवाई करते हुए यीशु दरबार के नाम पर चल रहे धर्म परिवर्तन के मामले में नाबालिग समेत दो लोगों को 23 जून को पकड़ा गया।
आरोपी लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाता
मिर्जापुर के सीओ सिटी विवेक जावला ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया, धर्मेंद्र कुमार विंध्याचल थाना क्षेत्र के डेगहा कलना गहरवार का रहने वाला है। उसने 2003 में एक ट्रस्ट के नाम पर कलना गहरवार में जमीन खरीदी थी। मूल रूप से वह चंदौली जिले के नौगढ़ का निवासी है। उन्होंने बताया, आज विजय कुमार पुत्र स्व. माधवन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मूल रूप से केरल का रहने वाला है तथा एक ट्रस्ट का ट्रस्टी व अपने आप को फादर बताता है। वह धन, नौकरी और शारीरिक स्वास्थ्य का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाता था।


Download Android App
Download iOS App



