कानपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत संघ शिक्षा वर्ग (द्वितीय वर्ष) के स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करने शनिवार को यहां पहुंचे। संघ के पूर्वी जोन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भागवत का स्वागत किया।

भाजपा को लगातार दूसरी बार जबर्दस्त जनादेश मिलने के बारे में जब संवाददाताओं ने सवाल किया तो भागवत ने कहा कि वह किसी चीज पर नहीं बोलेंगे। संघ के प्रांत प्रचारक मोहन अग्रवाल ने बताया कि भागवत चार जून तक शहर में रहेंगे। वह लगभग छह सौ प्रशिक्षुओं को राष्ट्रवाद, सामाजिक समानता, समाजसेवा जैसे विषयों पर संबोधित करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



