उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद डिवीजन ने बिना टिकट यात्रा करने वाले 1.25 लाख यात्रियों से 7 करोड़ से भी ज्यादा रुपये जुर्माने के तौर पर वसूले हैं। मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि किराया और जुर्माना मिलाकर हमने लगभग सात करोड़ पच्चीस लाख रुपए वसूले हैं।
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल चेकिंग ड्राइव समय-समय पर लगातार चलती रहती है। पिछले त्योहार के दिनों में एक स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया गया था, जिसमें मुरादाबाद से गुजर रहे 1.25 लाख यात्रियों को ट्रेनों और प्लेटफार्म पर बिना उपयुक्त टिकट सफर करते हुए पाया गया। इन सभी को फाइन देना पड़ता है। जुर्माने में इकट्ठा हुई राशि की 7 करोड़ के लगभग है।

कोरोना संक्रमण के बाद चलने वाली कुछ पैसेंजर ट्रेनों को छोड़कर सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल कोच तक में भी कंफर्म रिजर्वेशन टिकट वाले यात्रियों को ही सफर करने की अनुमति दी जा रही है। जो यात्री वेटिंग में हैं, उन्हें बिना टिकट सफर करने वाला माना जाता है।
कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने के बाद पहले की ही तरह लोगों ने ट्रेनों में सफर करना शुरू कर दिया है। जिन्हें टिकट नहीं मिलता है, वे टिकट के बिना ही स्लीपर और बाकी रिजर्व्ड कोच में बैठ जाते है। जिसके चलते उन्हें फाइन भरना पड़ता है।


Download Android App
Download iOS App



